Branch Banking क्या है? What is Branch Banking in Hindi?

Branch Banking नाम सुनकर ही ऐसा मालूम होता है कि एक Bank के बहुत सारे Branches का होना परंतु हमारे लिए यह जानना जरूरी है विस्तार पूर्वक की Branch Banking kya hai और यह किस Regulation के अंतर्गत काम करती है | Branch Banking के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है? 

तो आज हम लोग इस Article में जानेंगे कि Branch Banking क्या है ( What is Branch Banking in Hindi? ) और इसके फायदे और नुकसान के बारे में जब कभी Banking की बात आती है तो उसमें एक नाम Branch Banking का भी आता है जो कि एक महत्वपूर्ण नाम है जो कि Banking Sector के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है |

Branch Banking किसे कहते है?

Branch Banking को Banking Regulation Act, 1949 की धारा 23 के प्रावधानों के तहत परिभाषित किया गया है कि Bank या तो नई Branches खोल सकते हैं या मौजूदा Branches का स्थान बदल सकते हैं। Banks को भारत में या विदेश में या उसी शहर या गाँव में एक नई Branch खोलने के लिए RBI की पूर्व स्वीकृति लेनी होती है जहां पहले से ही एक Branch संचालित होती है। इस तरह के कदम के पीछे मांग Bank की Financial स्थिति, उसके प्रबंधन की मजबूती, Capital Structure और सामान्य जनहित के बारे में संतुष्ट होने के बाद RBI इस तरह की अनुमति देगा।

Banking Regulation Act, 1949, Banking Company की एक ऐसी Branch ‘Branch’ या ‘Branch Office’ को परिभाषित करता है जहां Bank deposit प्राप्त होते हैं, नकद, धन उधार, किसी भी या सभी Banking Service की जाँच की जाती है। ये Bank Call Centers को बाहर करते हैं क्योंकि वे आम तौर पर ऐसी सुविधाएं कहते हैं जिनमें कोई Customer संपर्क नहीं होता है। एक Branch में Full featured branch, एक उपग्रह या Mobile Office, An expansion counter, Administrative Office, Control office, Service branch, Credit Card Center आदि शामिल होंगे।

वर्तमान युग में Branch Banking का महत्वपूर्ण स्थान है। Branch Banking का अग्रणी इंगलैंड है और संसार के अधिकांश देश उसके अनुयायी हैं। इस धारा के अन्तर्गत देश में Banks की संख्या अधिक नहीं होती किंतु Banks का आकार बड़ा होता है और प्रत्येक Bank अपनी अनेक branches देश के विभिन्न भागों में खोल देता है। इस प्रकार Banks की संख्या कम होने पर भी उनकी शाखाओं का जाल सारे देश में फैल जाता है। 

या,

“Branch Banking व्यवस्था उसे कहते हैं, जिसमें एक Bank की अनेक Branches हों और देश के कोने-कोने में या अधिकतर भाग में फैली हों। ऐसी व्यवस्था इंग्लैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया में है।” 

(The Typical Commercial Bank in Most Countries is a very large institution having a large number of Branches scattered all over the country, or at any large section of it. This is the ‘Branch-Banking’ Type the Best examples of which are perhaps those of England, Canada, South Africa and Australia).

> Universal Banking क्या है? What is Universal Banking in Hindi?

> Commercial Paper और Certificate of Deposit में क्या अंतर है?

Branch Banking के लाभ क्या है?

Branch Banking पद्धति के निम्नलिखित लाभ हैं :-

1. अच्छी एवं विस्तृत सेवा : Branch Banking पद्धति में प्राय: प्रत्येक Bank का आकार बड़ा होता है और उसकी अनेक Branches होती हैं। इस कारण प्रत्येक Bank के पास पर्याप्त राशि होती है जिससे वह अपने Customers की सेवा की नवीनतम रीतियाँ अपना सकता है तथा देश-विदेश में अपनी शाखाओं के जरिए ग्राहकों की अधिक सेवा कर सकता है।

2. क्षतिपूर्ति प्रभाव एवं संतुलित आर्थिक स्थिति : इसमें Bank की अनेक Branches होने के कारण असामान्य आर्थिक स्थिति के समय में भी उस पर अधिक बुरा प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि एक क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल होती है तो दूसरे क्षेत्र में प्रतिकूल होती है। फलत: एक क्षेत्र की कमी को दूसरे क्षेत्र के द्वारा पूरा किया जाता है।

3. जोखिम का विकेन्द्रीकरण : Bank की नई Branches प्राय: कुछ वर्ष बाद ही लाभ देना आरम्भ करती हैं परन्तु उनकी हानियों की पूर्ति पुरानी Branches के लाभ से की जा सकती है। इसके साथ ही यदि किसी Branch में धन की बहुत अधिक मांग होती है तो दूसरी Branches से उसकी पूर्ति की जा सकती है। इसलिए Branch Banking पद्धति में छोटे स्थानों में Branches खोल कर जनता की सेवा की जा सकती है।

4.कम नकद कोष : Branch Banking के अंतर्गत Banks को अपेक्षाकृत कम नकद कोष रखने की आवश्यकता होती है क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर Branches से सहायता मिल सकती है।

5. अच्छा प्रबन्ध : Branch Banking में प्रत्येक Bank अनुभवी एवं योग्य Officers को नियुक्त करते हैं जिसमें Banks की क्षमता एवं सेवा स्तर में सुधार होता है और जनता को बराबर लाभ मिलता रहता है।

6. प्रामाणिक शुल्क एवं ब्याज की दर : Branch Banking के अंतर्गत Banks की सेवाओं के Fees and interest आदि की दरें प्राय: समान एवं यथोचित होती हैं क्योंकि Banks की संख्या कम होने कारण उनमें समझौता होना सरल है। शुल्क तथा आय-दरों में एकता होने के कारण Banks में ग्राहक जल्दी-जल्दी नहीं बदलते जिससे Banks तथा Customers, दोनों को ही Profit होता है।

7. Bank का विकास : बड़े-बड़े Banks में अनुभवी प्रबंधक होने के कारण देश Banking विकास की योजनाएं उचित रूप बनाकर चलाया जा सकता है। इन Banks में शोध विभाग स्थापित हो सकते हैं जो देश के Banks की समस्याओं का उचित समाधान खोज सकते हैं।

> Negotiable Instruments Act क्या है?

> Promissory Note क्या है? What is Promissory Note in Hindi?

Branch Banking के हानि क्या है? 

Branch Banking के निम्नलिखित दोष हैं :-

1. एकाधिकार का भय : Banks की संख्या कम होने से देश के Financial instruments का एक बहुत बड़ा भाग कुछ लोगों के हाथ में आने की आशंका रहती है। किन्तु Bank व्यवस्था ठीक रहने के कारण इस भय का निवारण किया जा सकता है।

2. साधनों का असंतुलित प्रयोग : Branch Banking का परिणाम यह होता है कि Branches की जमा रकमें कुछ थोड़े से Industrial centers में जाकर उपयोग होने लगती है जिससे अविकसित क्षेत्रों के विकास हो हानि पहुँचने का डर रहता है।

3. लाल फीताशाही (Red Tapism) : Branch Banking में नीति सम्बन्धी प्रत्येक निर्णय Central office में होता है अत: अनेक बार उसमें देर लगने की आशंका रहती है।

4. असफलता : यदि कोई Bank फेल हो जाय तो उसका प्रभाव अनेक स्थानों पर रहने वाली Branches पर भी पड़ता है और वे बन्द हो जाती हैं। वर्तमान युग में प्राय: सभी देशों में इस प्रकार की व्यवस्था कर दी गयी है कि जिससे किसी बड़े Bank के फेल होने की आशंका नहीं है।

आज आपने क्या सीखा

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारा Article Branch Banking क्या है ( What is Branch Banking in Hindi? )  के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी क्योंकि इसमें इसके प्रकार के बारे में भी सारी जानकारी दी गयी है जिसमे इसके सभी प्रकार को बताया गया है | 

यदि आपके मन में इस Article को लेकर कोई Doubt है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ सुधार होना चाहिए तब इसके लिए आप नीचे Comment लिखें और अगर आपको यह Article अच्छा लगा तो हमे Comment करके जरूर बताएँ।

यदि आपको यह लेख Branch Banking kya hai ( What is Branch Banking in Hindi? ) अच्छा लगा हो और इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+, Twitter इत्यादि पर Share करें |

Leave a Comment