क्या है MS Word? What is Microsoft Word in Hindi?

क्या आप जानते हैं MS Word क्या है (What is Microsoft Word in Hindi) शायद हां क्योंकि हम अपने रोज के कामों में इस Word Processor को काम में लाते हैं। हममें से बहुत से लोग होंगे जो MS Word का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।

लेकिन यह तभी आसान है जब आपको इसके विषय में पता हो कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है और इसका क्या Use है? माइक्रोसॉफ्ट ने अक्टूबर 25 1983 में बनाया था। यह एक Application है जो कि Microsoft Suite का एक हिस्सा है या ऐसा कहें कि Microsoft Office का एक हिस्सा है।

MS Word का इस्तेमाल Document Create करने के लिए किया जाता है या तो यह Starting में Blank होता है या Template के रूप में होता है जो किसी Similar होता है । सभी दूसरे Microsoft Application के साथ इस Word का इस्तेमाल कर आप Professional Resume बना सकते हैं जैसे बहुत से चीज इसके साथ इंक्लूड किए गए है।

इसके साथ-साथ आप Certificate, to do list भी बना सकते हैं। जैसे कि नाम से पता चलता है आप इसमें Normal Word Typing कर सकते हैं Document में या फिर Typing के लिए आप MS Word का इस्तेमाल कर सकता है ।

जितने भी Official Work होते हैं या फिर Document के काम होते हैं । वह इस पर किए जाते हैं इसलिए मैंने सोचा कि आज क्यों ना आपको माइक्रोसॉफ्ट वर्ड(Microsoft Word ) क्या है? इसके बारे में बताया जाए और इसकी विशेषताएं क्या है? इसके बारे में आपको जानकारी दू जिससे कि MS Word का परिचय हिंदी में Basic तरीके से बिल्कुल ही Clear हो जाए तो फिर चलिए बिना देरी के हम लोग जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ल्ड के बारे में

MS Office क्या है 

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का आविष्कार वर्ष 1988 में माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी (अमेरिका) ने किया था। मुख्य रूप से यह एक पैकेज है, जो विभिन्न प्रकार के Software के संगठन से बना है। ये Software किसी कार्यालय या किसी स्कूल आदि में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। इसलिए इसका नाम MS OFFICE है। I

MS OFFICE के प्रथम-संस्करण (1990) में मुख्य रूप से तीन Software जोड़े गए थे। जो क्रमशः MS Word, MS-Powerpoint और MS-Excel थे। बाद में इसमें सुधार करके कुछ अन्य सॉफ्टवेयर, जैसे MS Access Database. MS-Picture Manager, Spell Checker, VBA | Scripting Language, MS-Outlook आदि जोड़े गए। आजकल सभी Computers में इन Softwares का प्रयोग बहुत ज्यादा हो रहा है। आजकल Android Phone, iphone, Windows Phone आदि पर भी MS OFFICE का एक संस्करण MS OFFICE Mobile नाम से उपलब्ध

MS OFFICE के पाँच प्रमुख Software निम्नलिखित हैं:

1. MS Word (Word Processing Software) 

2. MS Excel (Tabular Data Formatting Software) 

3. MS Powerpoint (Presentation Software) 

4. MS Access (Database Management Software) 

5. MS Outlook (Email Client)

MS Word क्या है (Microsoft Word in Hindi)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक प्रकार का वर्ड Processing Software है जिसका प्रयोग किसी Document को बनाने, उसमें कुछ सुधार करने के लिए किया जाता है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण Software है, जो लगभग सभी Computer में MS OFFICE Package के अन्दर पाया जाता है। इसमें अनेक प्रकार के टूल्स पाए। जाते हैं जो 45 kb से कम साइज के Document को बनाने, उसमें बदलाव करने, Document की प्रिन्टिंग करने, उसमें एडिटिंग करने आदि कार्यों के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

इस Software के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के Text Style Document में Picture आदि लगाकर एक आकर्षक Document तैयार किया जाता है। वर्ष 1983 में MS-DOS Operating System के लिए प्रथम Word Processing Software तैयार किया गया था। 1985 में Mac Operating System के लिए Microsoft Word का एक Graphical Version तैयार किया गया और वर्ष 1990 में MS Office के First Version में यह Software जोड़ा गया। 

MS Word को शुरु प्रारम्भ कैसे करे 

MS Word खोलने या शुरु करने की तीन विधियाँ है :

1. टास्कबार में Start Button पर Click करते हैं उसके बाद Run विकल्प पर Click करते हैं। Click करने के बाद एक Textbox आता है। उस Textbox में Winword Type करके Enter Key दबाते हैं। 

2. Desktop पर उपलब्ध Microsoft Icon पर Double Click करते हैं।

3. Start पर Click करते हैं। Start menu खुलने पर programme विकल्प का चयन करते हैं। तत्पश्चात् प्राप्त menu से MS-OFFICE का चयन करने के बाद MS-Word को चयन कर Click करते हैं।

अर्थात् Start → All Programs → MS-office → MS-Word 

> Computer Security क्या है उसके कारण और उपाय क्या-क्या है ?

> Input Device क्या है और इसके  कितने प्रकार है?

> Output Device क्या है और इसके प्रकार

Components of Microsoft Word 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के निम्नलिखित अवयव होते हैं 

1. Title bar – यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड Document में सबसे ऊपर एक रिबन (पट्टी) होती है, जो File का नाम और जिस Software में File खुली है। उस Software का नाम दिखाती है। | 

Title Bar में तीन Button होते हैं। 

(1) Minimize

इस Button पर ( छोटी रेखा या डेस ) छपा होता है। इस Button को Click करने से Window अस्थाई रूप से बंद होकर Task Bar में एक Button के रूप में बदल जाती है। आप इस Button को Click करके Window को उसके पूर्व आकार में ला सकते है। कोई Word Document Task Bar में Button Bar में Button के रूम में आ जाने पर भी बंद नहीं होता अर्थात Word Active रहता है। | 

(ii) Maximize/Restore

Maximize Button पर एक छोटा वर्ग () छपा होता है। इस Button को Click करने से Window पूरी Screen बदल जाती है। और Maximize Button Restore Button में बदल जाता है। जिस पर छोटे आयतों का एक जोड़ा छपा होता है। यदि आप Restore Button को Click करते है, तो Window अपने पुराने आकार में आ जाती है वह Button फिर से Maximize बन जाता है। 

(iii) RTS (Close)

इसका प्रयोग किसी खुली हुई फाइल को बंद करने के लिए करते हैं। 

2. Standard Toolbar

इसमें File और Text सम्बन्धी कार्यों के लिए Tool रहते हैं, जैसे- नई फाइल खोलना, पुरानी फाइल खोलना, फाइलों को सुरक्षित रखना। 

3. Ribbon

यह Screen के TOP पर Title Bar के नीचे पट्टी (Ribbon) होती है, इसमें किसी कार्य को करने के लिए आदेशों का एक पैनल होता है। इन आदेशों के पैनल को किसी Tab में संगठित कर दिया जाता है। जब हम Tab पर Click करते हैं। तो ये पैनल इसी Ribbon पर दिखाई देते हैं। इस Ribbon को minimize भी किया जा सकता है। 

4.Tab

Ribbon पर Menu Bar में कुछ Button लगे होते हैं। इन Button को Tab कहते हैं। इसका प्रयोग Character को Publish करने, Document का Layout बदलने, Page के अनेक प्रकार के Preview देखने, Page में कोई नया चित्र, Graph आदि जोड़ने के लिए करते हैं।

microsoft Word kya hai

Tabs के अन्तर्गत निम्नलिखित Button आते हैं: 

(1) Home Tab 

इस Tab में Clipboard, Font, Paragraph, Styles, और Editing नाम के विकल्प होते हैं।

(a) Insert Tab

इस Tab में Pages, Tables, Illustration, links header, और Footer, Texts और Symbol नाम के विकल्प होते हैं।

  • Clipboard में किसी Text को Cut, Copy, और Paste करने के विकल्प होते हैं। Cut या Copy किया हुआ data Clipboard में Store हो जाता है जिसे आगे हम कही भी Paste कर सकते हैं। 
  • Font का प्रयोग किसी Font के साइज, Style, colour, Font को बोल्ड करना, तिरछा (Italic) करना या उसके नीचे Underline लगाना आदि कार्यों के लिए करते हैं। 
  • Paragraph का प्रयोग किसी पंक्ति (line) में Bullet या Numbering, उसे Indent करना आदि कार्यों के लिए किया जाता है। इस Toolbar को Formatting Toolbar भी कहते हैं। 
  • Styles के प्रयोग से किसी Text के Style को बदलते हैं। 
  • Editing के प्रयोग से किसी Character या Word को ढूँढ सकते हैं तथा उसे दूसरे Character या Word से बदल सकते हैं।
  • Pages विकल्प का प्रयोग विभिन्न प्रकार के Page Cover लगाने के लिए, पेज को बीच में ब्रेक करने के लिए, Blank Page Insert करने के लिए करते है।
  • Tables विकल्प का प्रयोग, विभिन्न प्रकार के टेबल बनाने तथा Table Insert करने के लिए करते हैं।
  • इलस्ट्रेशन (Illustration) का प्रयोग विभिन्न प्रकार के Picture, Clip Art, Shapes, Smartart, Chart आदि को पेज में Insert करने के लिए करते हैं। 
  • Links का प्रयोग, Hyperlink बनाना, bookmark लगाना, और Cross-reference बनाने के लिए करते हैं।
  • Header और Footer का प्रयोग किसी पेज में ऊपर या नीचे header (शीर्षक) डालने और Footer डालने के लिए करते हैं। 
  • Text विकल्प का प्रयोग Text Box डालना, Video Art डालना, Date और Time डालना और विभिन्न प्रकार की Object डालने के लिए करते हैं। 
  • Symbol का प्रयोग Document में विभिन्न प्रकार के चिह्न डालने के लिए करते हैं। 

(iii) Page Layout Tab 

इस Tab का प्रयोग विभिन्न प्रकार के Themes डालने के लिए करते हैं। इस विकल्प से Page का Background और Paragraph Set किया जाता है। 

(iv) Review Tab 

इस Tab का प्रयोग Spelling and Grammar चेक करने, शब्दकोश (Dictionary) देखने, अनुवाद (Tanslate) करने, और Document को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। 

(v) View Tab

यह Print Layout, Full Screen Layout, Macros, Split आदि से मिलकर बना होता है। इसका प्रयोग Page की बनावट देखने के लिए करते हैं। 

5. Ruler

यह Document Window के Top पर और उसके बाएं तरफ दिखाई देता है। इसका प्रयोग किसी Document में Text के Horizontal and Vertical Alignment को देखने व सेट करने के लिए करते हैं ।

Rulers दो प्रकार के होते हैं 

(1) Horizontal Ruler

यह Document की चौड़ाई (Width) को सूचित करता है। अर्थात Text और पेज के किनारे के बीच के अंतर को बताता है। इसका प्रयोग Left और Right Margin को Set करने के लिए करते हैं। Margin का तात्पर्य Page Border और Text के बीच में अंतर से हैं। 

(ii) Vertical Ruler

यह Document की ऊँचाई (Height) को सूचित करता है। अर्थात् Text और Top page border के बीच के अंतर को प्रदर्शित करता है। इसका प्रयोग Top और Bottom Margin के सेट करने के लिए करते हैं। 

6. Status Bar

यह Document से सम्बन्धित कुछ सूचनाएँ: जैसे कि Page Number, Current Page, Current Template, Column Number और Line Number आदि को दिखाता हैं।

7. Work Area

यह Document Window का आयताकार क्षेत्र होता है जिसमें आप कुछ Text टाइप करते हो या कोई चित्र या वस्तु जोड़ते हो। इसे Workplace नाम से भी जाना जाता है। 

8. Cursor

इसे Insertion Pointer भी कहते हैं। ये किसी Text के प्रारम्भिक बिन्दु को दर्शाता है। यह जिस स्थान पर होता है उसी स्थान पर कोई Text Type होती है। यदि कोई Object या Picture जोड़ते हैं। तो वह भी Cursor Point के स्थान पर ही जुड़ना है।

> Computer Memory क्या है और इसके कितने प्रकार होते है ?

> Computer Architecture क्या है और इसके प्रकार हिंदी में

> Microsoft Windows क्या है और इसके प्रकार

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की विशेषताएँ (Features of Microsoft Word) 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक Popular Word Processing Software है, जिसे एक अनभिज्ञ व्यक्ति भी आसानी से चला सकता है, और इस Softwares पर कार्य कर सकता है MS-Word की निम्नलिखित विशेषताएं हैं 

1. Text Editing

MS-Word में किसी Text को लिखना, लिखे हुए Text को Edit करना, Delete करना, Text के Component को Modify करना आदि कार्य बहुत ही आसानी से होता है। यदि किसी Text को Cut कर दिया है तो Cut किया हुआ Text Clipboard में अस्थाई रूप से स्टोर रहता है। जब उसे Paste कर देते हैं तो Board से Cut किया हुआ Text हट जाता है। 

2. Format Text

MS-Word में किसी Text या शब्द को अनेक प्रकार की शब्द डिजाइन से Modify कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार की स्टाइल का प्रयोग करके Text के Appearance को बदल सकते हैं। 

3. Indentation

Indentation का तात्पर्य Page boundary और Text के बीच के अंतर से है। इसके प्रयोग से Text और पेज Boundary के बीच में चारों तरफ से Gap को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

4. Page Orientation

MS-Word में दो प्रकार के Page Orientation होते हैं- Horizontal Orientation, Vertical Orientation इसका प्रयोग किसी टाइप किए हुई Text को एक Horizontal Page में या Vertical page में Print करने के लिए किया जाता

5. Find and Replace

MS-Word में टाइप किए गए Text में से किसी विशेष Character या Word को आसानी से Find किया जा सकता है। इसमें Find किए गए Character या शब्द को किसी दूसरे Character या Text से बदला जा सकता

6. Spell Check

इसमें Spelling और Grammar को Check करने की सुविधा होती है। यह Automatically Spelling और Grammar की गलतियों को ढूँढता है तथा उसे सही भी करता है। 

7. Thesaurus

इस Software में एक Comprehensive Dictionary और शब्दकोष (Dictionary) होता है जो एक शब्द के कई पर्यायवाची (Synonyms) देता है। 

8. Bullets and Numbering

इस Softwares में अनेक प्रकार के Bullets (विशेष प्रकार के चिन्ह) और Number (गिनती के अंक, रोमन अंक, और अंग्रेजी के अक्षर) होते हैं। जिसका प्रयोग करके Page में एक List बना सकते हैं और Page में लिखे

हुए data को एक क्रम में भी रख सकते हैं। 

9. Mail-Merge

Mail-Merge MS-Word की वह सुविधा है जिसके द्वारा एक पत्र अनेक | व्यक्तियों को भेज सकते हैं अथवा कुछ सूचनाएँ बदलते हुए किसी Document की अनेक Print निकाल सकते हैं। इससे दो फाइलों से सूचनाएँ लेकर उन्हें आपस में मिलाकर या विलय (Merge) करके Original Document तैयार किया जाता है। जिसमें एक File को data file या Data Origin तथा दूसरी File को Form Letter या Main Document कहा जाता है। इस विधि से आप लिफाफों पर चिपकाए जाने वाले Address Labels भी छाप सकते हैं। 

10. Graphics

यह MS-Word में Drawing बनाने की अच्छी सुविधा होती है। इसके द्वारा विभिन्न प्रकार की आकृति, जैसे कि Circle, Rectangle, line, triangle आदि अनेक प्रकार की Drawing आसानी से बना सकते हैं। इसमें Drawing बनाने का Drawing Toolbar उपलब्ध होता है जिसमें अनेक प्रकार की Drawing होती है।

11. Object Linking and Embedding 

यह एक प्रकार की Program integration technology है। जिसका प्रयोग करके Objects के द्वारा Informations को Program  के मध्य Share किया जाता है तथा प्रदर्शित किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के Object, जैसे: Charts, Equations, Video Clip, picture आदि पाए जाते हैं जो Information को साझा करने तथा प्रदर्शित करने में प्रयोग किए जाते हैं। 

12. Horizontal and Vertical Scroll Bar

इस Software में दो Scrollbar होते हैं जो पेज को Document Window में ऊपर नीचे या दाएँ बाएँ Move कराते हैं। इसमें Horizontal Scrollbar होता है जो Status Bar के ऊपर स्थित होता है। यह Scroll Bar Page को दायीं तरफ या बायीं तरफ Move करा सकता है। दूसरा ऊर्ध्वाधर Scrollbar होता है जो Screen के दाई तरफ होता है। यह Scroll Bar पेज को Document Window में ऊपर नीचे Move कराता है। 

इन्हें भी जानें (Important Points)
>> MS-Word वर्ष 1983 में Xenix System के लिए Multi-Tool word नाम से Released हुआ था। MS-Word के नए Document का Default नाम Document1 होता है। 
>> MS-Word का File Format .doc और .docx होता है। MS-Word में किसी Paragraph के लिए Default alignment Centred होता है।
>> ऑफिस लोगों Button (The office Logo Button) यह (MS Office) के प्रत्येक Software की Window में सबसे ऊपर बाएं किनारे पर एक Button होता है जो MS-Office Logo Button के नाम से जाना जाता है। इस Button के ऊपर (MS-Office) की लोगों चित्र (Logo Image) लगी रहती है। इस Button का प्रयोग Document को खोलने, करने, पुरानी Document को खोलने, सुरक्षित करने और Print करने के लिए करते हैं। 
>> MS-Word में, Ctrl+Home के प्रयोग से Cursor Document के आरम्भ में पहुंच जाता है।

आज आपने क्या सीखा 

यह पोस्ट उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है जो स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे हैं या फिर किसी इंस्टीट्यूशन से कंप्यूटर कोर्स कर रहे हैं । यह वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन की जानकारी हमने सरल भाषा में देने की कोशिश की है। 

आज आपने जाना कि एमएस वर्ड की विशेषता और उसके फीचर्स के उपयोग क्या क्या है? फिर भी अगर आपको इसमें कुछ सुधार करने के सुझाव देने हैं तो आप हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके द्वारा दिए गए सुझाव को हम इसमें पब्लिश करें।

आपको यह पोस्ट एमएस वर्ड क्या है? (What is Microsoft Word in Hindi) कैसी लगी दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और यह समझ में आ गया होगा कि एमएस वर्ड के उपयोग क्या क्या है? और इसके फीचर्स इन हिंदी जिनकी मदद से हम बहुत सारे डाक्यूमेंट्स रिलेटेड काम कर सकते हैं।

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+, Twitter इत्यादि पर Share कीजिए ।

Leave a Comment