फिट इण्डिया मिशन पर निबंध | Essay on Fit India in Hindi

हेलो दोस्तों, आज हमलोग इस लेख में फिट इण्डिया मिशन पर निबंध हिंदी में (Fit India Movement essay in Hindi) पड़ेंगे जो कि आपको Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 व अन्य competitive examination जैसे कि SSC, UPSC, BPSC जैसे एग्जाम में अत्यंत लाभकारी साबित होंगे। फिट इण्डिया मूवमेण्ट पर निबंध (Essay writing on Fit India Movement) के अंतर्गत हम पुस्तक से संबंधित पूरी जानकारी को विस्तार से जानेंगे इसलिए इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।

Essay on Fit India Movement in Hindi 1000 Words

मानव जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है। मनुष्य यदि स्वस्थ नहीं रहता है तो वह न तो परिवार व समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है और न ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। उसका जीवन निराशामय व कुण्ठित हो जाता है। इसलिए मानव जीवन में उत्तम स्वास्थ्य को सबसे अनमोल रत्न माना जाता है। इसी सन्दर्भ में वर्ष 2019 में राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर “फिट इण्डिया अभियान” की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से लोगों को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, जिससे स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत व सशक्त भारत का निर्माण हो सके।

क्या है फिट इण्डिया | What is Fit India Movement

फिट इण्डिया एक मजबूत और प्रगतिशील भारत की जरूरत है। यह भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। भारत सरकार इस अभियान को स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है अर्थात् इस अभियान को भी जन-आन्दोलन का रूप देकर सफल बनाना चाहती है। यह अभियान लगभग चार वर्ष तक चलेगा। इसके अन्तर्गत हर वर्ष फिटनेस को लेकर अलग-अलग विषयों पर अभियान चलाया जाएगा। पहले वर्ष शारीरिक फिटनेस, दूसरे वर्ष खाने की आदतें, तीसरे वर्ष पर्यावरण के अनुकूल जीवन-शैली हो और चौथे वर्ष रोगों से दूर रहने के तरीके के प्रति लोगों को जागरूक करना है

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध | Essay On Online Education in Hindi

समाचार पत्र पर निबंध | Essay on Newspaper in Hindi

टेलीविज़न पर निबंध | Essay on Television in Hindi

फिट इण्डिया मूवमेण्ट की आवश्यकता क्यों ?

  • विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिपोर्ट में भारत के सन्दर्भ में जो आँकड़ा प्रस्तुत किया गया है, वह काफी प्रतिकूल है, कहने का तात्पर्य है कि भारत में आज फिटनेस को लेकर गम्भीरता नहीं है, जोकि देश के विकास के लिए काफी घातक हो सकता है।
  • वैश्विक स्तर पर भी आज स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। चीन में स्वस्थ चाइना मिशन, 2030 चलाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2030 तक अपने देश के 15% नागरिकों को आलस्य भगाने व शारीरिक गतिविधि बढ़ाने के लिए मिशन चला रहा है। जर्मनी Fit instead of fat campaign चला रहा है। अमेरिका वर्ष 2021 तक अपने शहरों को Free Fitness Campaign से जोड़ने के लिए मुहिम चला रहा है।
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्रालय के National Health Profile Document के अनुसार वर्ष 1990 से 2016 के बीच देश में गैर-संक्रामक बीमारियाँ बढ़ने की दर 30 से 55% हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में कुपोषण को लेकर आँकड़े अब भी काफी गम्भीर हैं।
  • Institute for Health Metrics and Evaluation के अनुसार भारत में Ischemic Heart Disease, TB, Neonatal Disorder, Asthma, Diabetes और chronic kidney disease की वजह से सबसे ज्यादा मृत्यु होती हैं।
  • विश्व के सबसे स्वस्थ देशों की सूची में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। नवीन रिपोर्ट के अनुसार स्वस्थ देशों की सूची में स्पेन जहाँ पहले नम्बर पर है, वहीं भारत का स्थान 120वाँ है। यह आँकड़ा भारत की प्रतिकूल स्वास्थ्य रिपोर्ट को रेखांकित करता है। ये तथ्य बताते हैं कि भारत के लोग आज अपने फिटनेस को लेकर कितने ज्यादा लापरवाह हैं। फिटनेस पर ध्यान न देने से स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ में आर्थिक हानि भी होती है।
  • वस्तुत: भारत में सभी प्रकार की बीमारी का मूल कारण अनियमित जीवन-शैली है, लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। व्यायाम करने की जगह आराम करना ज्यादा पसन्द करते हैं, जिस कारण भारत में स्वास्थ्य संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि फिट इण्डिया मूबमेण्ट के माध्यम से लोगों में अपनी सेहत के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।

फिट इण्डिया मूवमेण्ट के उद्देश्य

  • इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के साधारण और आसान तरीके शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।
  • इसके माध्यम से सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की कोशिश की जाएगी। 
  • भारत सरकार इस अभियान को स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है। यह अभियान एक राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत पूरा किया जाना है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी अनिवार्य है।
  • इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को शारीरिक गतिविधियों और खेल के प्रति प्रोत्साहन देना है।

फिट इण्डिया मूवमेण्ट की विशेष बातें

  • इस अभियान में खेल मन्त्रालय के साथ मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मन्त्रालय मिलकर काम करेंगे और देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएँगे।
  • इस अभियान के महत्त्व से अवगत कराने के लिए हर माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार होगा। इस दौरान फिटनेस सम्बन्धित किताब और अन्य सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। साथ ही मोबाइल ऐप, बेब पोर्टल और सोशल मीडिया से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
  • फिट इण्डिया अभियान में राजनीति, खेल, उद्योग, सिनेमा समेत सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जोड़ा जा रहा है। ये लोग आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही इससे अलग स्वयं सेवकों की टीम गठित की जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
  • इस अभियान के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत देश के कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिन का फिटनेस प्लान तैयार करना होगा। इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा तथा इसके माध्यम से छात्रों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
  • फिट इण्डिया अभियान का हर गाँव और पंचायत स्तर से शुरू होकर खण्ड, जिला और राज्य स्तर पर क्रियान्वयन होगा।
  • फिट इण्डिया मूवमेण्ट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया, जिसमें भारतीय ओलम्पिक संघ, राष्ट्रीय खेल संघ, सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियाँ आदि शामिल थीं। 28 सदस्यीय इस खेल समिति के अध्यक्ष किरण रिजिजू थे।
  • फिट इण्डिया मूबमेण्ट के अन्तर्गत केन्द्र सरकार ने पूरे देश में 12500 आयुष सेण्टर बनाने का लक्ष्य रखा है। आयुष और योग, फिट इण्डिया मूवमेण्ट के दो महत्त्वपूर्ण स्तम्भ हैं। 
  • फिट इण्डिया मूबमेण्ट के अन्तर्गत परम्परागत खान-पान पर फिर से ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को भी फिट इण्डिया मूबमेण्ट का एक हिस्सा मानना चाहिए।
  • Food Safety and Standards Authority of India ने ‘स्वस्थ भारत’ की शुरुआत की और इस अभियान के तहत देशभर में उपभोक्ताओं को सुरक्षित व पौष्टिक भोजन और स्वस्थ रहने तथा खाने वाले पदार्थों में मिलावट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे देश में साइकिल रैली का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन पर निबंध | Essay on Advertisement in Hindi

बाढ़ पर निबंध हिंदी में | Essay on Flood in Hindi

प्रदूषण पर निबंध | Essay on Pollution in Hindi

फिट इण्डिया मूवमेण्ट के लाभ

  • सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इण्डिया मूबमेण्ट से लाभ यह होगा कि ये लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा कर लोगों को अनेक बीमारियों से दूर ले जाएगा, वहीं दूसरी ओर इन बीमारियों से होने वाले खर्च में बचत होगी। • इस अभियान का सबसे बड़ा लाभ यह है कि व्यक्ति अपनी कार्यक्षमता का सही उपयोग कर सकेगा। कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ मस्तिष्क ही एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहायक होता है।
  • कई बीमारियों का सम्बन्ध जीवन-शैली से होता है, जिसे कुछ शारीरिक गतिविधियों से दूर किया जाना सम्भव होता है; जैसे-व्यायाम से हृदयाघात की सम्भावना घट जाती है। इससे स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, मधुमेह टाइप-2, कोलोन कैंसर, स्तन कैंसर, हड्डियों के टूटने, पित्ताशय की थैली के रोग, मोटापा, अवसाद और चिन्ता की सम्भावना कम हो जाती है।
  • शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आपके परिवार, व्यक्तिगत सम्बन्धों, आपके व्यवसाय और जीवन के हर एक पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अतिरिक्त यह स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को भी कम करता है और इस तरह से आपको आर्थिक लाभ भी पहुचता है।
  • फिट इण्डिया मूवमेण्ट के माध्यम से यदि भारतीयों की सेहत में सुधार आ जाता है तो भारत की जीडीपी में 1.4% की बढ़ोतरी होगी। 
Frequently Asked questions
फिट इंडिया मिशन का नारा क्या है?

उत्तर: मैं फिट तो इंडिया फिट

फिट इंडिया मिशन की शुरुआत कब की गई?

उत्तर: वर्ष 2019 में

फिट इंडिया मूवमेंट के पहले अंबेडकर कौन थे

उत्तर: दानिश मंजूर

निष्कर्ष

इस प्रकार कहा जा सकता है कि फिट इण्डिया मूवमेण्ट भारत सरकार के द्वारा चलाया गया एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो स्वास्थ्य के प्रति सरकार की गम्भीर चिंतन और पृष्टभूमि को प्रकट करता है, लेकिन इस कार्यक्रम की सफलता में सरकार के साथ-साथ विभिन्न संस्थान, निजी संगठनों, मीडिया, प्रसिद्ध व्यक्ति, गैर-सरकारी संगठन व आम जनता सभी का सहमत होना जरूरी है, तभी इसके माध्यम से देश का समग्र विकास का मार्ग संभव होगा।

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारा लेख फिट इण्डिया पर निबंध (Essay writing on Fit India) पढ़ कर अच्छा लगा होगा और आपके सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए होगें।

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+, Twitter इत्यादि पर Share कीजिए।

इन्हें भी पढ़ें : 

Leave a Comment