ग्रोकिपीडिया क्या है | Grokipedia in Hindi

दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमियों में से एक, Elon Musk ने एक बार फिर तकनीकी जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने Launch किया है Grokipedia.com, जो कि एक नई क्राउडसोर्स्ड ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया (crowdsourced online encyclopedia) है। मस्क का कहना है कि यह Website “the truth, the whole truth and nothing but the truth” यानी “सच्चाई, पूरी सच्चाई और केवल सच्चाई” पर आधारित होगी। आज हमलोग इस आर्टिकल मे जानेगे की Grokipedia क्या है?

एलन मस्क ने X (पूर्व में Twitter) पर घोषणा करते हुए कहा कि “Grokipedia.com version 0.1 is now live” और उन्होंने वादा किया कि इसका Version 1.0 वर्तमान से 10 गुना बेहतर होगा।

यह कदम सीधे तौर पर Wikipedia को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है — वही प्लेटफॉर्म जिसे मस्क पहले “प्रोपेगैंडा से भरा हुआ” कह चुके हैं।

Grokipedia क्या है? (What is Grokipedia?)

Grokipedia, एलन मस्क की Artificial Intelligence कंपनी xAI द्वारा बनाया गया एक नया Online encyclopedia है। इसका उद्देश्य है एक ऐसा ज्ञान स्रोत बनाना जो पूरी तरह से निष्पक्ष, सटीक और सत्य हो।

इस Website का डिज़ाइन काफी मिनिमलिस्टिक है — काले बैकग्राउंड पर केवल एक सर्च बार और एक साधारण इंटरफ़ेस। साइट पर लिखा है कि यह अभी “Version v0.1” में है और इसमें 885,279 लेख मौजूद हैं, जिसे बाद में धीरे-धीरे Update किया जाएगा I 

तुलना के लिए, Wikipedia में वर्तमान में 7 मिलियन से अधिक अंग्रेज़ी लेख हैं। हालांकि, Grokipedia अभी शुरुआती चरण में है और इसे “सच्चाई का सबसे सटीक स्रोत” बनाने का दावा किया जा रहा है। इसमें बाद में धीरे-धीरे लेखों को update किया जाएगा I 

ग्रोकिपीडिया के पीछे का उद्देश्य

एलन मस्क लंबे समय से कहते आए हैं कि इंटरनेट पर मौजूद जानकारी राजनीतिक और वैचारिक पक्षपात से भरी होती है। उनका मानना है कि Wikipedia जैसे प्लेटफॉर्म अक्सर “Left-leaning” यानी एक विशेष राजनीतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं।

Grokipedia के माध्यम से Elon Musk का उद्देश्य है एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना जो AI की मदद से दुनिया की सारी जानकारी को फिर से “सत्य और संतुलित दृष्टिकोण” के साथ पेश करे।

इसका नाम ‘Grokipedia’ क्यों रखा?

‘Grok’ शब्द का अर्थ होता है “गहराई से समझना या किसी चीज़ को पूरी तरह आत्मसात करना।”

यह शब्द 1961 की Science Fiction किताब “Stranger in a Strange Land” से लिया गया है, जहाँ ‘Grok’ का मतलब है किसी चीज़ को इतनी गहराई से समझना कि वह आपकी सोच का हिस्सा बन जाए।

इसलिए, मस्क ने “Grok” शब्द को अपने AI Chatbot Grok के लिए चुना और अब उसी से जुड़ी यह नई वेबसाइट बनाई — Grokipedia।

यानि Grokipedia का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि जानकारी को गहराई से समझने और समझाने पर केंद्रित है।

Grokipedia कैसे काम करता है?

हालांकि, एलन मस्क ने अभी तक साफ़ तौर पर यह नहीं बताया है कि Grokipedia की जानकारी कैसे तैयार और अपडेट की जाती है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Website उसी xAI मॉडल पर आधारित है जो Musk के Grok चैटबॉट को संचालित करता है।

संभावना है कि Grokipedia में जानकारी का संयोजन तीन तरीकों से होता है:

1. AI द्वारा Generate की गई जानकारी

2. User Input या Editing 

3. Wikipedia और अन्य स्रोतों से

हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कुछ लेख Wikipedia से अनुकूलित (adapted) किए गए हैं।

फिर भी, मस्क का दावा है कि Grokipedia “त्रुटियों को मिटाकर और खोई हुई जानकारी जोड़कर” मानव ज्ञान को और बेहतर बनाएगा।

एलन मस्क का Grok क्या है?

Grok एलन मस्क की xAI द्वारा विकसित एक AI चैटबॉट है, जो कि X (Twitter) के साथ Integrated है।

Grok का मकसद ChatGPT की तरह संवाद आधारित जानकारी देना है, लेकिन इसमें मस्क का “humor and rebellion” वाला स्टाइल भी शामिल है। मस्क के अनुसार, Grok भविष्य में एक ऐसा AI बनेगा जो “मानवता की सारी जानकारी को फिर से लिखेगा,”

यानि गलतियों को हटाकर और सही तथ्यों को जोड़कर एक अधिक सटीक ज्ञान प्रणाली बनाएगा।

ग्रोकिपीडिया (Grokipedia) कैसे काम करता है?

Grokipedia का काम करने का तरीका अब तक पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार:

  • यह xAI के Grok मॉडल पर चलता है।
  • इसमें मौजूद लेख या तो AI द्वारा जनरेट किए गए हैं या यूज़र्स द्वारा सुझाए और संपादित किए गए।
  • Website का Algorithm सटीकता और निष्पक्षता पर फोकस करने का दावा करता है।
  • इसका User Interface सरल है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से सर्च कर सके और जानकारी पा सके।

हालांकि, लॉन्च के पहले ही दिन कुछ यूज़र्स ने साइट में errors या glitches की शिकायत की।

वहीं, “The Washington Post” और “Business Insider” ने बताया कि साइट शाम तक ठीक तरह से चलने लगी और इसमें एलन मस्क की प्रोफाइल भी शामिल थी।

क्या Grok AI फ्री है?

वर्तमान में Grok Chatbot केवल X Premium+ (Paid Version) User के लिए उपलब्ध है, इसलिए यह पूरी तरह फ्री नहीं है। हालांकि, मस्क ने संकेत दिया है कि भविष्य में इसके कुछ फीचर्स आम यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध हो सकते हैं। Grokipedia को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फ्री रहेगा या Subscription अपनाएगा, लेकिन शुरुआती Users के लिए Site Free रूप में खुली है।

Wikipedia Vs Grokipedia

बिंदुWikipediaGrokipedia
स्थापना वर्ष20012025 (v0.1)
संस्थापकJimmy WalesElon Musk
लेखों की संख्या70 लाख से अधिक8.8 लाख (शुरुआती संस्करण)
संपादन प्रक्रियापूरी तरह से मानव वॉलंटियर्सAI + मानव क्राउडसोर्सिंग
फोकसज्ञान साझा करनासटीकता और निष्पक्षता
आलोचनापक्षपातपूर्ण जानकारीशुरुआती त्रुटियाँ और सीमित डेटा

निष्कर्ष

एलन मस्क की Grokipedia एक नई शुरुआत है — एक ऐसा प्रयास जो AI और मानव ज्ञान को मिलाकर “Truth-based encyclopedia” बनाने की कोशिश कर रहा है।

Grokipedia भविष्य में ऑनलाइन ज्ञान की दुनिया में क्रांति ला सकता है। क्या आप भी Grokipedia ट्राई कर चुके हैं?आपका अनुभव कैसा रहा? नीचे कमेंट में बताएं।

इन्हें भी पढ़े:

Leave a Comment