Green PIN क्या होता है? What is Green PIN in Hindi?

अगर आप Bank में खाता खुलवा रहे हैं या फिर नया Debit Card ले रहे हैं तो आपको यह शब्द सुनने में आ रहा होगा Green PIN तो आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा की Green PIN क्या होता है? अभी यह सब आपके लिए नया है तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य होनी चाहिए क्योंकि इसकी जानकारी के बिना आप अपने Debit Card से कोई भी transaction नहीं कर पाएंगे। जिन लोगों ने नया Debit Card बनवाया है उनके लिए यह सबसे महत्वपूर्ण PIN होगा और हर Debit Card Holder को इस इन को जनरेट करना अति आवश्यक होगा।

ऐसे में जानते हैं कि आखिर यह Green PIN क्या है? और इसे किस तरह से Generate किया जा सकता है? साथ ही जानेंगे कि ये Debit Card Holder के लिए कैसे जरूरी है और बैंकिंग में Customer के लिए इसकी क्या भूमिका है?

क्या होता है Green PIN?

दरअसल, Green PIN के नाम से इतना Confuse होने की आवश्यकता नहीं है या आपके Debit Card का पिन होता है। जिसके जरिए आप Transaction करते हैं लेकिन आजकल इसे Green PIN नाम दिया जा रहा है और Debit Card PIN जनरेट करने के बजाय Green PIN जनरेट करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन सवाल यह है कि जब यह Debit Card पिन ही है तो इसे Green PIN क्यों कहा जाता है? और इसके पीछे की वजह क्या है?

> Universal Banking क्या है?

> Branch Banking क्या है?

> Unit Banking क्या है?

Green PIN किसे कहते है?

पहले जब आप अपना Debit Card बनवाते थे तो पहले Debit Card आपके घर पर आता था और उसके बाद या Card के साथ Debit Card का PIN भी आता था। हालांकि अब यह Process वर्तमान में नहीं है। अब Debit Card आने के बाद आप Toll Free Number या ATM के जरिए एक OTP (One Time Password) के माध्यम से अपने Debit Card का PIN Generate करके उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पूरी व्यवस्था में घर पर पिन आने का Process अब खत्म कर दिया गया है। जिससे टाइम के साथ कागज की भी बचत होती है। कागज की बचत की वजह से इस Green PIN कहा जाता है। क्योंकि इसमें कोरियर, कागज आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता और Debit Card Holder कुछ ही मिनटों में कार्ड का PIN Generate कर पाते हैं और उन्हें अपने PIN के आने का इंतजार नहीं करना होता है।

क्यों है Green PIN आवश्यक?

अगर आप Debit Card ले रहे हैं और इसका PIN Generate नहीं कर रहे हैं तो आप कोई Transaction नहीं कर पाएंगे PIN Generate ना करने तक ATM में आपका Card Invalid दिखाया जाएगा ऐसे में या कार्ड को काम में लेने के लिए आवश्यक है कि आपको अपना पिन जनरेट करना होगा।

कैसे करते हैं Generate?

आप अपने Debit Card का Green PIN बैंक के Toll Free IVR System के जरिए जनरेट कर सकते हैं या फिर ATM जाकर एक OTP के जरिए भी से जनरेट किया जा सकता है जो OTP आपके बैंक में Registered Mobile Number पर आएगा।

क्या Debit Card और ATM Card अलग-अलग होते हैं?

ATM Card का मुख्य कार्य, सिर्फ ATM Card से पैसे निकालना होता है। जिसमें आप ATM PIN के जरिए ATM Card में Card Insert करते हैं और पैसा निकाल लेते हैं या आपके Bank Account से Link होता है लेकिन आप इससे सिर्फ पैसे निकाल सकते हैं। वही Debit Card के जरिए आप कई अन्य तरह के काम भी कर सकते हैं आप इसके जरिए पैसे निकालना, बिजली बिल, ONLine, OFFline Transaction कर सकते हैं और एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भी Transfer कर सकते हैं।

> Credit Instrument क्या हैं?

> Crossed Cheque क्या है?

> Open market operation क्या है?

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारा आर्टिकल Green PIN क्या होता है? What is Green PIN in Hindi? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी।

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+, Twitter इत्यादि पर Share कीजिए।

Leave a Comment